उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मथुरा मे श्री बांके बिहारी के दर्शन किये

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मथुरा जनपद का भ्रमण किया। सर्वप्रथम बांके बिहारी जी के दर्शन किये और विधिविधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने हरियाली तीज के भव्य अवसर पर स्वर्ण हिंडोले के दर्शन भी किये तथा देश व प्रदेश में खुशहाली और अमन चौन के लिए प्रार्थना की।


केशव मौर्य ने गुरू शरणा नन्द आश्रम गोकुल रमणरेती तहसील महावन में लोक निर्माण विभाग, निर्माण निगम, सेतु निगम के अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। केशव मौर्य ने कहा कि जनपद मथुरा की सभी सड़कों को गुढ्ढामुक्त किया जाये और विकास के कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता एवं समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को शीर्घ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, जिससे जनपद वासियों एवं श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई परेशान न हो।

कार्यक्रम में विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचन्द, उप जिलाधिकारी महावन कृष्णानन्द तिवारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस नीलेश मिश्र, डिप्टी कलेक्टर अजय कुमार सिंह व संदीप वर्मा सहित अधिकारी एवं पदाधिकरीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
btnimage