खनन निदेशक ने लिखा सहारनपुर, शामली, बागपत व मुजफ्फरनगर के डीएम को पत्र

लखनऊ 18 जुलाई, 2021

भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की निदेशक डॉ रोशन जैकब ने बताया कि उत्तर प्रदेश के शामली, सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर में हरियाणा राज्य से फर्जी /संदिग्ध परिवहन प्रपत्रो पर आ रहे खनिज के संबंध में कतिपय शिकायतें प्राप्त हुई। जिनकी जांच कराई गई है जिसमें कुछ कमियां प्रकाश में आई हैं।

इस संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित जिलाधिकारियों को पत्र लिखते हुए कहा है कि फर्जी /संदिग्ध परिवहन प्रपत्रों पर किसी भी दशा में परिवहन न होने पाए।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में नीलामी प्रक्रिया से खदानों को व्यवस्थित किया जा रहा है और अवैध परिवहन से स्थानीय व्यवसाय पर कुप्रभाव पड़ता है।

Related Articles

Back to top button
btnimage