पारा पुलिस ने छह शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, दो मोटर साइकिल और 10 मोबाइल बरामद

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने छह शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो मोटरसाइकिल सहित 10 मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस में सभी युवा अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

एडीसीपी दक्षिणी पुणेन्दु सिंह व सहायक पुलिस आयुक्त काकोरी आशुतोष कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पारा राजेश कुमार ने मोबाइल लूट करने वाले व उसका लॉक तोड़कर बेचने वाले गैंग के 06 अभियुक्तोंं को मुखबिर की सूचना पर तिकोनिया तिराहा पारा से अभियुक्त सुभम पुत्र दीन दयाल निवासी पैथर थाना असोहा जिला उन्नाव, राहुल पुत्र राम कुमार निवासी ओमरा थाना सोहरामऊ जिला उन्नाव, प्रिन्सु कुमार पुत्र कल्लू निवासी पैंथर थाना असोहा जिला उन्नाव, अंकेश कुमार पुत्र देशराज यादव निवासी पैंथर थाना असोहा जिला उन्नाव, विशाल रावत पुत्र सांवल रावत रावत निवासी पैंथर थाना असोहा जनपद उन्नाव, सुशील कुमार पुत्र मुलायम सिंह निवासी लालपुर थाना सोहरामऊ जिला उन्नाव को गिरफ्तार किया गया है। थाना पारा पर 03 जून को अवित्क कुमार मिश्रा से बुद्धेश्वर पर लूटा गया मोबाइल जिसके सम्बंध में थाना पारा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसके सम्बन्धित लूटा गया वादी का एण्ड्रायड मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस नेे अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

अपराध का संक्षिप्त विवरण : अभियुक्तों ने बताया कि मोटरसाइकिलों से रेकी कर, चलते -फिरते लोगों से मोबाइल लूटकर फरार हो जाते थे तथा अपने स्वंय की मोबाइल की दुकान से मोबाइल का लाक खोलकर अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए लोगों को बेच देते थे। अभियुक्तगण द्वारा अन्य थाना क्षेत्र में भी मोबाइल लूट करने की घटना स्वीकार किया गया है ।

Related Articles

Back to top button
btnimage