पीलीभीत के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुकरीखेड़ा के भवन निर्माण की पुनरीक्षित लागत 241.28 लाख मंजूर

यूपी सीएम न्यूज़। प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं के निरन्तर संवर्द्धन कार्यों के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्या केन्द्रों को बेहतर किए जाने का कार्य भी जारी है।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री की घोषणा से आच्छादित जनपद पीलीभीत के कुकरीखेड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण का कार्य जारी है। इस निर्माण कार्य के लिए शासन ने पूर्व में रू0 138.31 लाख की लागत मंजूर की थी। अब शासन ने इस निर्माण कार्य हेतु रू0 241.28 लाख की केवल पुनरीक्षित प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दे दी है।
ज्ञात हो कि पूर्व में स्वीकृत लागत रू0 138.31 लाख के सापेक्ष प्रथम किश्त रू0 50.00 लाख तथा द्वितीय किश्त रू0 27.66 लाख अवमुक्त किए जा चुके है।








