संकेत मूक बधिर बालिकाओं के राजकीय इण्टर कॉलेज हेतु 20 लाख 18 हजार स्वीकृत

लखनऊ 06 जून, 2021
प्रदेश सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में संकेत मूक बधिर बालिकाओं के राजकीय इण्टर कॉलेज (आवासीय) जनपद कुशीनगर के निर्माण कार्य हेतु वित्तीय स्वीकृति (अन्तिम किस्त) प्रदान कर दी गयी है। इस संबंध में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 द्वारा शासनादेश जारी किया गया है।
शासनादेश के अनुसार संकेत मूक बधिर बालिकाओं के राजकीय इण्टर कॉलेज (आवासीय) जनपद-कुशीनगर के पूर्ण होकर विभाग को हस्तगत हो जाने के फलस्वरूप परियोजना हेतु अवशेष प्रावधानित धनराशि 20.18 लाख रुपये (रूपये बीस लाख अट्ठारह हजार मात्र) को चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वीकृत कर व्यय किये जाने हेतु स्वीकृति शर्तोंध्प्रतिबन्धों के अधीन प्रदान की गई है।








