उन्नाव के बीघापुर में 100 शैय्या वाले संयुक्त चिकित्सालय का निर्माण कार्य जारी

लखनऊ 03 जून, 2021

प्रदेश में जनपद उन्नाव के बीघापुर में 100 शैय्या वाले संयुक्त चिकित्सालय का निर्माण कार्य जारी है। मुख्यमंत्री की घोषणा से आच्छादित इस परियोजना के लिए अब तक चार किश्तों में कुल रू0 2327.45 लाख धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। अब शासन ने पांचवी किश्त के रूप में रू0 728.48 लाख अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति दे दी है।

ज्ञात हो इस परियोजना के लिए शासन द्वारा कुल लागत रू0 3642.83 लाख की स्वीकृति दी गई है। इसके सापेक्ष प्रथम किश्त में रू0 1000.00 लाख, द्वितीय किश्त में रू0 216.85 लाख, तृतीय किश्त में रू0 200.00 लाख तथा चतुर्थ किश्त में रू0 910.60 लाख धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। अब शासन ने पांचवी किश्त को मंजूरी दी है।

Related Articles

Back to top button
btnimage