डिसिल्टिंग मशीन से होगी शहर की सीवर सफाई, महापौर ने किया लोकार्पण

लखनऊ। महापौर संयुक्ता भाटिया ने स्वेज इंडिया कंपनी की शहर की सीवर सफाई हेतु 3 नई डिसिल्टिंग मशीनों का लोकार्पण  पूजा अर्चना कर जनता की सेवा में समर्पित किया। इस अवसर पर पार्षद मिथलेश चौहान उपस्थित रही।

सुएज अधिकारियों द्वारा मशीनों की कार्यपद्धति का वर्णन किया गया, जिसमे बताया गया कि इन मशीनों के कारण कितनी भी गहराई के सीवर में उतरे बिना सफाई संभव हो सकी है साथ ही साथ सीवर से निकलने वाली सिल्ट उसी वाहन में भरकर ले जायी जाएगी । इसी के साथ ही मशीनों का क्रियान्वन करके भी महापौर के समक्ष दिखाया गया।

महापौर ने बताया कि सीवर की मैनुअल सफाई करने से जनहानि की समस्या आती थी, जिसे देखते हुए अब डिसिल्टिंग मशीन से सीवर सफाई कराई जाएगी, अभी छोटी गलियों में बड़ी मशीन नही जा पाती थी परंतु अब यह मशीने वहाँ कार्य कर पाएंगी। आगे और भी सीवर सफाई हेतु डिसिल्टिंग मशीने लखनऊवासियों की सेवा में समर्पित की जाएगी।

तत्पश्चात पार्षद मिथिलेश चौहान द्वारा विकास नगर सेक्टर 5/6 के गहरे नाले में गोवंश के गिरने की समस्या से मा. महापौर जी को यथास्थान ले जाकर अवगत करवाया गया । जिसके शीघ्र निवारण हेतु अवर अभियन्ता को मा महापौर जी द्वारा निर्देशित किया गया ।

Related Articles

Back to top button
btnimage