भारतीय किसान मंच ने लखनऊ पुलिस को कोरोना की दवाएं वितरित की

यूपी सीएम न्यूज़।
भारतीय किसान मंच ने 21 मई दिन शुक्रवार को पुलिस विभाग को कोरोना की दवाएं वितरित की गई।
कोरोना की दवाएं भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी एवं भारतीय किसान मंच महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पारुल भार्गव ने लखनऊ के एडीसीपी सेंट्रल चिरंजीव नाथ सिन्हा, डीसीपी सोमेन वर्मा और एसीपी हज़रतगंज को दवाएं सौंपी।
वहीं इस मौके पर विभाग के कोविड पॉजिटिव पुलिस कर्मियों समेत कोविड पॉजिटिव आम लोगों तक कोरोना की दवाएं कैम्प लगाकर पहुंचाने के लिए पुलिस अधिकारियों को बड़ी मात्रा में दवाएं सौंपी गई। यह कदम कोरोना महामारी की भयावहता को देखते हुए भारतीय किसान मंच के नेतृत्व द्वारा उठाया गया।







