टीएमसी के गुंडों को योगी आदित्यनाथ की ललकार, सुधरो वरना आ रही बीजेपी सरकार

यूपी सीएम न्यूज़, 08 अप्रैल।
पश्चिम बंगाल की धरती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को फिर गरजे। योगी आदित्यनाथ जी ने टीएमसी के गुंडों को मंच से ललकारते हुए कहा कि वक्त बहुत कम बचा है सुधर जाओ, भाजपा की सरकार आ रही है। योगी आदित्यनाथ जी ने ममता सरकार पर गो हत्यारों, गुंडों और दंगाइयों के प्रति सहानुभूति का आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। हुगली में रैली के मंच से सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा सरकार बनने के बाद यूपी की तरह बंगाल में भी एंटी रोमियो स्क्वॉयड बनाने का ऐलान किया। योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को हुगली और हावड़ा में एक के बाद एक तीन बड़ी जन सभाएं की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उनकी शिक्षा की कोई व्यवस्था नही है। मुझे पता चला है कि जब बहन, बेटियां स्कूल, कॉलेज जाती हैं तो गुंडे उन पर छींटाकशी करते हैं। यहां सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश की तर्ज पर एंटी रोमियो स्क्वॉयड बनाकर इस पर लगाम लगाएंगे। योगी आदित्यनाथ ने ममता पर सीधा हमला करते हुए कहा कि दीदी की सहानुभूति गो हत्यारों, गुंडों और अराजकता फैलाने वालों के साथ है। उन्होंने कहा कि बंगाल का युवा देश दुनिया मे जहां कहीं भी गया अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर आता है।

भारत का पहला नोबल पुरस्कार बंगाल के कारण ही था। राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत बंगाल की ही धरती की देन है, लेकिन आज बंगाल का नौजवान पलायन करता है। केंद्र की योजनाओं का लाभ यहां के गरीबों को नहीं मिल पाता। जबकि, उत्तर प्रदेश में 40 लाख पीएम आवास, 2 करोड़ 42 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिल रही है।

योजनाओं का लाभ यहां के किसान, नौजवान, महिला, बेटियों को नहीं मिलता। जबकि यहां के हर घोटालों, भ्रष्टाचारों में टीएमसी का नाम जरूर आ जा जाता है। ममता बनर्जी भतीजे के विकास से आगे बढ़ ही नही पाती हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ममता दीदी को गुस्सा अगर भ्रष्टाचार और बेईमानों पर आता तो बंगाल की जनता अभिनन्दन करती, लेकिन गुस्सा आपको आता है जय श्रीराम के नारे लगाने पर। राम तो हमारी आस्था के प्रतीक हैं।

ममता दीदी, राम का काम 500 वर्षो से प्रतीक्षित था, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भव्य राम मंदिर निर्माण के साथ शुरू कर दिया है। ममता दीदी को गुस्सा बंगाल में मानुष पर आता है। लोकतंत्र की ताकत देख लीजिए अब ममता दीदी चंडीपाठ कर रही हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन, सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास का है। एक भारत श्रेष्ठ भारत का है। रोजगार, नौकरी, सुरक्षा, सुविधा सबको मिल रही है। जैसा उत्तर प्रदेश में हो रहा है। हमने रिफॉर्म किया, परफॉर्म किया और ट्रांसफॉर्म किया। जिसके कारण आज उत्तर प्रदेश में नौजवानों को सरकारी नौकरी मिल रही है। उत्तर प्रदेश में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage