मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था को दुरुस्त करने के अधिकारियों को दिये निर्देश : महापौर

यूपी सीएम न्यूज़।
हज़रतगंज स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में विगत माह भर से अंधेरा छाया हुआ है, एलडीए द्वारा बिजली का बिल न भरने से पार्किंग स्थल की लाइट काट दी गयी थी, बिना बिल जमा किये एलडीए ने पार्किंग नगर निगम को हैंडओवर कर दिया। ऐसे में पार्किंग में गाड़ी पार्क करने आये शहर के एक नामी डॉक्टर की गाड़ी अंधेरे के कारण पार्किंग स्थल में पिलर में भीड़ गयी, डॉक्टर ने महापौर संयुक्ता भाटिया को फोन कर अव्यवस्था की शिकायत की। शिकायत प्राप्त होने पर महापौर ने स्वयं पहुंचकर हज़रतगंज स्थित मल्टी लेवल पार्किंग का निरीक्षण स्वयं किया, इस दौरान उन्होंने जोनल अधिकारी दिलीप श्रीवास्तव को मौके पर बुला कर लाइट कटने के संदर्भ में जबाब तलब किया।
सार्वजानिक सौचालय पर ताला लगा देख भड़की महापौर
महापौर ने पार्किंग स्थल पर बने सार्वजनिक महिला और पुरुष शौचालय के बंद होने पर भी नाराजगी जताई। जोनल अधिकारी ने बताया कि हाल ही में पार्किंग हैंडओवर किया गया है। अभी प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी है। महापौर ने अपर नगर आयुक्त अमित कुमार को फोन कर पार्किंग की लाईट व्यवस्था और शौचालय की व्यवस्था को तत्काल ठीक करने के लिए निर्देशित किया।
महापौर ने उपस्थित कर्मचारियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह आवास विकास के कर्मचारी है और विगत कई महीनों से बिजली कटी हुई है।
पार्किंग में गुप अंधेरा छाया हुआ था और मोमबत्ती जलाकर काम हो रहा था।
महापौर संयुक्ता भाटिया ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि एक तरफ लखनऊ को हम स्मार्ट सिटी बनाने को प्रयास रत है और मुख्य बाजार हजरतगंज की मल्टीलेवल पार्किंग की यह दुर्व्यवस्था कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।








