भाजपा का 25 मार्च से प्रारम्भ होगा दो दिवसीय बूथ सम्पर्क अभियान

यूपी सीएम न्यूज़।
भारतीय जनता पार्टी का कल से दो दिवसीय बूथ सम्पर्क अभियान प्रारम्भ होगा। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी सहित पार्टी के पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, आयोगों निगमों के अध्यक्ष-सदस्य, सांसद, विधायक तथा पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता बूथ पर योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियां लेकर पहुंचेगें। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कल 25 मार्च को बूथ सम्पर्क अभियान के तहत गौतमबुद्धनगर में सेवा व सुशासन के चार वर्ष का ब्यौरा लेकर बूथ पर जनसम्पर्क करेगें।

पार्टी के प्रदेश मंत्री संजय राय ने जानकारी देते हुए बताया कि कल 25 मार्च से पार्टी का दो दिवसीय बूथ सम्पर्क अभियान प्रारम्भ हो रहा है। विगत 19 मार्च को प्रदेश भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर पार्टी द्वारा प्रारम्भ किए गए आठ दिवसीय अभियान की श्रृंखला में दो दिवसीय बूथ सम्पर्क अभियान के तहत एक-एक कार्यकर्ता योगी सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं तथा निर्णयों को लेकर लोक दरबार में जाएगें।

संजय राय ने बताया कि प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना शाहजहांपुर, सूर्य प्रताप शाही देवरिया, राजेन्द्र सिंह मोती प्रतापगढ़, स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर, डा. महेन्द्र सिंह लखनऊ, लक्ष्मी नारायण चैधरी मथुरा, ब्रजेश पाठक लखनऊ, श्रीकान्त शर्मा मथुरा, भूपेन्द्र चैधरी मुरादाबाद, रमापति शास्त्री गोण्डा, मुकुट विहारी वर्मा बहराइच, अनिल राजभर चन्दौली, जय प्रकाश निषाद देवरिया, गिरीश यादव जौनपुर, स्वाति सिंह लखनऊ, गुलाबोे देवी संभल, नीलिमा कटियार कानपुर में तथा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक लखनऊ, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य हरदोई, सुब्रत पाठक कन्नौज, प्रदेश मंत्री संजय राय सहित सरकार के सभी मंत्री, पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन हो रहा साकार-काम दमदार योगी सरकार की विकास पुस्तिका घर-घर पहुंचाकर जन-जन से योगी सरकार के काम-काज की चर्चा करेगें।

Related Articles

Back to top button
btnimage