किसान कल से अपनी मांगों को लेकर बैठेंगे धरने पर

झांसी।

आज झांसी के जिलाधिकारी कार्यालय में किसान रक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर विदुआ की अध्यक्षता में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को शोपा गया जिसमे किसानों की समस्याओ से अवगत कराते हुए किसान रक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर विदुआ ने बताया कि किसानों की समस्या को लेकर विगत बर्ष 26/12/2020 से कचहरी स्थित गांधी उदयान पर आंदोलन प्रारम्भ किया गया था तथा सिचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों के आंदोलन की उपेक्षा करने पर 01,01,2021 को गांधी उद्यान से सिचाई विभाग के मुख्यालय बेतवा भवन पर आंदोलन किया गया था उसी बीच 04,01,2021 को सिचाई विभाग के अधिकारि अधिक्षन अभियंता अम्बुज द्विवेदी के साथ जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में मीटिंग कराई गई थी जिसमे अधिक्षन अभियंता के कहने पर जिलाधिकारी ने 10 दिन का समय समस्याओ के समाधान के लिए सिचाई विभाग को दिया था तथा जिलाधिकारी से अधिक्षन अभियंता द्वारा वायदा किया गया था कि यदि 14,01,2021 तक समस्या का निस्तारण नही हुआ तो 15,01,2021 से किसान पुनः आंदोलन कर सकते हैं 15,01,2021 के बाद अधिकारियों से मिलने पर आश्वाशन दिया गया लेकिन समस्याओ के समाधान का प्रयास अधिकारियों द्वारा नही किया गया जिसके बाद जिलाधिकारी द्वारा एक जांच टीम का गठन ए डी एम राजस्व की अध्यक्षता में किया गया था उस टीम की रिपोर्ट कई बार मांगने के बाद भी अधिशाषी अभियंता द्वारा नही दी गई सिचाई विभाग द्वारा गठित टीम ने सर्वे तो किया लेकिन निवारण के कोई प्रयास नही किया गया सिचाई विभाग द्वारा 10 दिन की समयावधि पूर्ण हो जाने के बाद भी 2 माह बीत जाने पर कोई कार्यवाही न होना किसानों के साथ लापरवाही की पराकाष्ठा है किसानों की मुख्य मांगे क्रमशः ये है जिनको लेकर किसान 20,03,2021 से आन्दोलन करने पर मजबूर है
1- वर्ष 2018 की खरीफ फसल कृषि बीमा जिसमे 55 हजार किसानों को बीमा राशि का भुकतान नही किया गया।
2- गौशालाओ के रख रखाव एवम चारा भूसा के अभाव में गौवंश की मृत्यु की जांच कराई जाए।
3-सम्मान निधि सभी किसानो को दिलाई जाए।
4- पहूज एवम पथराई बांध में प्रभावित ग्राम बचेरा, इमलिया के पाल मोहल्ला एवम चढरऊधवारी समेत पहूज डैम लाखेरी बांध एवम ललितपुर में नवनिर्मित बांधो में प्रभावित किसानो के मुआबजा एवम अनुकम्पा राशि आदि का भुगतान शामिल है।किसान रक्षा पार्टी के प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर विदुआ,जिलाध्यक्ष राम जी जदोंन,श्रोमन सिंह राजपूत,देवी सिंह कुशवाहा ,छोटू पारीक्षा आदि लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
btnimage