गौमाता का आशीर्वाद लेकर शुरू हुआ देवेंद्र तिवारी ‘रिंकू भइया’ का चुनावी प्रचार

यूपी सीएम न्यूज़।
भारतीय किसान मंच के रा.अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने आज 12 मार्च दिन शुक्रवार को बेंती गौशाला में गायों को गुड़ खिलाकर गौमाता का आशीर्वाद लिया। वहीं गौमाता से आशीर्वाद लेने के साथ गौसेवक व राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने सरोजनीनगर वार्ड नम्बर 16 से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी।

साथ ही आज से ही उन्होंने चुनावी मुहिम में जनसंपर्क शुरू कर दिया गया। गोवंश की सेवा करने व गुड़ खिलाने के दौरान उन्होंने कहा कि वो बचपन से ही गौसेवा करते चले आ रहे हैं। वो प्रदेश ही नहीं देशभर में गौसेवा व संरक्षण पर काम कर रहे हैं।
उन्होंने आज बेंती गौशाला पहुंचकर गौमाताओं को गुड़ खिलाकर व आशीर्वाद लेकर जिला पंचायत सदस्य चुनाव लड़ने की शुरुआत कर रहे हैं। आज से ही चुनावी प्रचार के लिए क्षेत्र में निकल पड़े हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसानों, मजदूरों की मदद वो हमेशा से करते चले आ रहे हैं। कोरोना समय में भी वार्ड नम्बर 16 के सभी गांवों को सेनिटाइज किया गया था। निःशुक्ल राशन व मास्क भी बंटवाया गया था। वहीं अब जिला पंचायत सदस्य बनकर किसानों, मजदूरों की समस्याओं को त्वरित हल करने व उनकी मदद के लिए तत्पर खड़े रहने का सपना है।

सम्पर्क
UPCM NEWS
RISHI KUMAR SHARMA
EMAIL : [email protected] / [email protected]
Contact : 9454451726
Website : https://www.upcmnews.com/
Facebook : https://www.facebook.com/upcmnewseditor
Twitter : https://twitter.com/upcmnews








