मंत्री आशुतोष टंडन ने बरेली में स्मार्ट सिटी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

यूपी सीएम न्यूज़।
नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार गरीबी उन्मूलन मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि बरेली में स्मॉर्ट सिटी परियोजना का कार्य संतोषजनक है। उन्होंने कहा कि बरेली में सॉलिड वेस्ट मनेजमेंट का कार्य भी ठीक दिशा में हो रहा है। आशुतोष टंडन ने कमिश्नरी सभागार बरेली में स्मार्ट सिटी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में नगर विकास मंत्री ने कहा कि नगर निगम के अन्तर्गत लगभग सभी पार्कों का निर्माण हो चुका है तथा पार्कों में झूले तथा लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था भी की जा चुकी है, जहां रह गई है, वहां जल्द ही कर दी जाएगी। नगर विकास मंत्री ने कहा कि को बरेली की सड़कों के निर्माण में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर सड़कें अभी तक नहीं बन पायी हैं उन्हें तुरन्त बनवाया जाए।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि नगर निगम ने इस समय पेयजल परियोजना के अन्तर्गत काफी सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने जल निगम को निर्देश दिये कि जिन जगहों पर पानी की पाइप लाइन पड़ने के पश्चात अभी तक गढ़ढे भरे नहीं गए हैं उन्हें तुरन्त सही किया जाये।

बैठक में नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि नगर निगम के अन्तर्गत डोर टू डोर कूड़े का कलेक्शन रोज किया जा रहा है, जिस पर माननीय मंत्री जी ने सराहना की। उन्होंने कहा कि नाले की साफ सफाई के कार्य में तेजी लीने की आवश्यकता है। नगर आयुक्त ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की सभी गाड़ियों में एक जी.पी.एस. सिस्टम लगाया गया है जिससे कि गाड़ी की लोकेशन का पता लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मार्ग प्रकाश के लिये 32408 एल.ई.डी. लाइटे लगाई गई है तथा सभी पार्कों में भी यही लाइटें लगाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अन्तर्गत अब तक 5560 गरीब लोगों को आवास आवंटित हो चुके हैं। नगर विकास मंत्री ने इस संख्या को और बढ़ाने के निर्देश दिये। नगर आयुक्त ने बताया कि अब तक गायों के रहने के लिये 823 कान्हा उपवन बनाये जा रहे हैं तथा उन पर बाउन्ड्रीवाल का कार्य जल्द पूरा कर लिया जायेगा।

बैठक में नगर विकास मंत्री ने कहा कि बरेली स्मार्ट सिटी परियोजना की रैंकिंग में 64 वें नंबर पर है जो कि अच्छी बात है परन्तु इसमें अभी और सुधार की आवश्यकता है। नगर विकास मंत्री ने कहा कि गांधी उद्यान में सुबह तथा शाम को जब लोग टहलने आये तब म्यूजिक सिस्टम पर संगीत बजना चाहिए तथा वहां पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाई जाये जिससे कि लोगों को टहलने में सुविधा हो सके। नगर आयुक्त ने यह भी बताया कि शहर में अब तक 25 स्थानों पर ओपन जिम बनाये जा चुके हैं तथा बाकी जगहों पर बनाये जा रहे हैं।

इस अवसर पर मंडलायुक्त आर रमेश कुमार, महापौर उमेश गौतम, नगर विधायक अरूण कुमार सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage