मथुरा में रविवार को बृहद लोक अदालत का किया गया आयोजन

मथुरा।

उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा के निर्देशानुसार महिला पखवाड़ा के अनुक्रम में माननीय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, मथुरा डॉ विदुषी सिंह की अध्यक्षता में परिवार न्यायालयों से संबंधित वादों को सुलह समझौता के माध्यम से निस्तारित कराए जाने हेतु आज 07.03.2021 दिन रविवार को बृहद लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस बृहद लोक अदालत में निस्तारण हेतु 44 पारिवारिक वाद नियत किये गए जिनमे से 31 वादों का निस्तारण किया गया।

इन निस्तारित वादों में डॉ विदुषी सिंह, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, मथुरा द्वारा 11 वादों का तथा संगीता शर्मा, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, मथुरा द्वारा 20 वादों का निस्तारण किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage