महिलाएं सशक्त होंगी, तभी राष्ट्र सशक्त होगा : महापौर

यूपी सीएम न्यूज़।

समर्थ नारी-समर्थ भारत संस्था के एक वर्ष पूर्ण होने पर  आयोजित स्थापना दिवस  कार्यक्रम उर्दू अकादमी, गोमती नगर में सम्पन्न हुआ जिसमें  महापौर  संयुक्ता भाटिया जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही।

इस अवसर पर बोलते हुए महापौर  संयुक्ता भाटिया जी ने कहा कि आजकल हर जगह महिला सशक्तिकरण की बातें होती है लेकिन महिला सशक्तिकरण क्या है यह कोई नही जानता है।महिला सशक्तिकरण एक विवेकपूर्ण प्रक्रिया है।

उन्होंने आगे कहा कि महिला सशक्तिकरण का औचित्य तब तक प्रमाणित नहीं होता जब तक कि सच्चे अर्थों में महिलाओं की दशा नही सुधरती।वास्तविक सशक्तिकरण तो तभी होगा जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी और उनमें कुछ करने का आत्मविश्वास जगेगा।
जब महिलाएं सशक्त होंगी तभी अपना राष्ट्र भी सशक्त होगा।

इस कार्यक्रम में माधवबाग हृदय रोग संपदा का उदघाटन और समर्थ नारी के अंतर्गत “रोटी से रोजगार तक” में हाउस कीपिंग सामान का उदघाटन भी महापौर  संयुक्ता भाटिया जी ने किया।साथ ही उषा विश्वकर्मा रेड ब्रिगेड और नीता वर्मा ब्यूटिशियन को समर्थ नारी सम्मान से महापौर ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर महापौर संग  मिलिन्द सरदार जी(कम्युनिटी हेल्थ एंड एजुकेशन हेड),डॉ आशीष पाण्डेय(रीजनल हेड,माधवबाग) नीरा वर्मा जी(संयोजक, समर्थ नारी-समर्थ भारत), प्रिया वर्मा जी, सीमा त्रिपाठी जी , सुप्रिया शर्मा जी सहित अन्य महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
btnimage