केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में विभिन्न जनपदों से आये लोगों की समस्याएं सुनीं

लखनऊ।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विभिन्न जनपदों से आये समस्याग्रस्त व्यक्तियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का हर सम्भव समाधान किया जायेगा।

केशव मौर्य ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित व समयबद्ध समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता और प्रतिबद्धता भी है, हम अपनी प्रतिबद्धताओं के अनुरूप जन समस्याओं के निराकरण का हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं तथा उ0प्र0 सरकार की कोशिश है कि जनता को सही समय से न्याय मिले। केशव मौर्य ने अपने सरकारी आवास 7 कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में जन समस्याएं सुनीं।

उप मुख्यमंत्री ने लोगों से सीधे संवाद करते हुये उनकी समस्याएं सुनीं व उनके समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आये लोगों ने अपनी विभिन्न प्रकार की समस्याएं रखी। उपमुख्यमंत्री ने कई अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में दूरभाष पर वार्ता भी की।

Related Articles

Back to top button
btnimage