महापौर ने लखनऊ नगर निगम क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

यूपी सीएम न्यूज़।
लखनऊ नगर निगम द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर संयुक्ता भाटिया ने किया।

इस उदघाटन मैच में महापौर एकादश और प्रेस एकादश के मध्य रोमांचक मुक़ाबला हुआ जिसमें प्रेस एकादश ने महापौर एकादश को 6 विकेट से शिकस्त दी।महापौर एकादश की तरफ से कप्तान शिवपाल साँवरिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर 20 ओवर में 123 रन का लक्ष्य दिया जिसे प्रेस 11 ने 16 गेंद रहते 6 विकेट से जीत लिया।

महापौर ने सिक्का उछाल कर कराया टॉस और बल्ले पर हाथ भी आजमाया
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी ने सिक्का उछालकर टॉस किया जिसमें महापौर-11 की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

महापौर ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर बल्ला चलकर मैच की शुरुआत भी की।

महापौर11 की तरफ से शिवपाल साँवरिया, अनुराग मिश्रा, रंजीत सिंह शैलेंद्र सिंह, मुकेश सिंह,सौरभ सिंह,अरविंद यादव,चांद सिद्दीकी, मोहम्मद सलीम, रजनीश गुप्ता और मोहम्मद आदिल ने भाग लिया वही प्रेस 11 से अनुपम श्रीवास्तव, सुधीर तिवारी, प्रवीण राय, अभिषेक, अनीश ओबरॉय, हिमांशु दीक्षित, शैलेश भट्ट,ए. मिश्र, ए शर्मा, प्राणचल और पल्लव ने भाग लिया।

इस अवसर पर महापौर संग अपर नगर आयुक्त अमित कुमार, डॉ राव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage