युवा व्यापारी राष्ट्र के रीढ़ की हड्डी : महापौर संयुक्ता भाटिया

यूपी सीएम न्यूज़।

लखनऊ युवा व्यापार मंडल द्वारा आयोजित अधिवेशन एवं सहभोज कार्यक्रम में महापौर  संयुक्ता भाटिया जी उपस्थित रही।

इस अवसर पर बोलते हुए महापौर  संयुक्ता भाटिया ने कहा कि युवा व्यापारी राष्ट्र के रीढ़ की हड्डी है।आज देश की आर्थिक उन्नति के लिए हमारे युवा व्यापारी भामा शाह की भूमिका निभा रहे है। राष्ट्र की आर्थिक उन्नति के लिए देश के व्यापार का बढ़ना अति आवश्यक है और देश का व्यापार बढ़ाने में हमारे युवा अग्रणी भूमिका निभा रहे है।आज कई बड़ी कंपनियों की बागडोर हमारे युवा साथियों के हाथ में है।

उन्होंने आगे कहा कि आज यहाँ उपस्थित सभी युवा साथियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देती हूँ और वह अपने देश और समाज को ऐसे ही आर्थिक समृद्धि प्रदान करते रहें यही मेरी कामना है।

इस अवसर पर महापौर संग कैबिनेट मंत्री  बृजेश पाठक जी,व्यापारी नेता एवं पार्षद अनुराग मिश्रा जी,लखनऊ युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष  राजेन्द्र अग्रवाल जी,प्रदेश महामंत्री अमरनाथ मिश्रा जी,महामंत्री अभिषेक खरे जी,महामंत्री सुहेल हैदर अल्वी जी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष  अरुण अवस्थी जी,कोषाध्यक्ष  देवेंद्र गुप्ता जी सहित अन्य व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage