गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे हेतु गोरखपुर में भूमि अधिग्रहण के लिए 75 करोड़ स्वीकृत

यूपी सीएम न्यूज़।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए गोरखपुर में भूमि अधिग्रहण हेतु 75 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। इस संबंध में औद्योगिक विकास विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि जनपद गोरखपुर को निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए 91.35 कि0मी0 लम्बाई में ‘‘गोरखपुर लिंक एक्सपे्रस-वे’’ का निर्माण किया जा रहा है। परियोजना से गोरखपुर, संतकबीरनगर, अम्बेडकर नगर एवं आजमगढ़ जनपद आच्छादित हैं। यह एक्सप्रेस-वे 04 लेन चैड़ा तथा 06 लेन विस्तारणीय है।

एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य जनवरी, 2020 से प्रारम्भ कर दिया गया है और इसको 36 माह में पूर्ण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है। निर्माणाधीन गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर जनपद गोरखपुर में औद्योगिक गलियारे के विकास भूमि चिन्हित की गई है। भूमि का क्रय/अधिग्रहण गारेखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) द्वारा किया जा रहा है। औद्योगिक गलियारे के विकास से स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा रोजगार का भी सृजन होगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage