शारदा बैराज बनबसा नहर के क्षतिग्रस्त हिस्सों के मरम्मत हेतु 15.95 लाख अवमुक्त

यूपी सीएम न्यूज़।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा शारदा मुख्य नहर के बायें के किनारे के क्षतिगस्त आन्तरिक स्लोप एवं डौला पुनस्र्थापना के कार्य की परियोजना हेतु शारदा बैराज बनबसा हेतु प्राविधानित धनराशि 273.87 लाख रूपये के सापेक्ष उपलब्ध धनराशि 15.95 लाख रूपये परियोजना के कार्यों पर व्यय किये जाने के लिए अवमुक्त की गयी है।

इस सम्बन्ध में विशेष सचिव सिंचाई मुश्ताक अहमद की ओर से 05 फरवरी, 2021 को शासनादेश जारी किया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि परियोजना का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय के अन्तर्गत पूरा कराये जाये। सम्बन्धित मुख्य अभियन्ता द्वारा निर्माण कार्य का निरीक्षरण करके फोटो आदि उपलब्ध कराना होगा।

शासनादेश में भी यह भी निर्देश दिये गये हैं कि स्वीकृति धनराशि का उपयोग स्वीकृत परियोजनाओ पर ही किया जाय। ऐसा न किये जाने की स्थिति में किसी भी प्रकार की अनियमितता के लिए इसका समस्त उत्तरदायित्व विभाग का होगा। इसके साथ ही वित्तीय अनुशासन का अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाय। निर्माण कार्यों का व्यय करने के पूर्व आगणनों/पुनरीक्षित आगणनों पर प्रशासनिक एवं वित्तीय अनुमोदन प्राप्त कर लिया जाएगा तथा अवमुक्त धनराशि का व्यय संबंधित परियोजना की अनुमोदित लागत तक ही सीमित रखा जाएगा, अनुमोदित लागत के ऊपर धनराशि का व्यय करने से पूर्व शासन की अनुमति अनिवार्यतः प्राप्त की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage