वित्तीय वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत माटीकला बोर्ड हेतु 10 लाख रुपये स्वीकृत

यूपी सीएम न्यूज़।
उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत माटीकला बोर्ड हेतु प्राविधानित धनराशि में से माटीकला बोर्ड के अधिष्ठान संबंधी व्ययों को वहन करने हेतु 10 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
इस संबंध कुटीर एवं ग्रामीण उद्योग निदेशालय द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने माटीकला बोर्ड के अधिष्ठान हेतु मौजूदा वित्तीय वर्ष में 60 लाख रुपये बजट का प्राविधान किया है, जिसको छः किश्त में विभाजित किया गया है। इससे पूर्व 10-10 लाख रुपये की दो किश्तें जारी की जा चुकी है। अब तृतीय किश्त को स्वीकृति प्रदान की गई है।








