कलाकार अपनी कल्पनाओं के माध्यम से समाज मे जागृति पैदा कर देता है : संयुक्ता भाटिया

यूपी सीएम न्यूज़।
राज्य ललित कला अकादमी के 60 वें स्थापना दिवस के अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही।

इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य ललित कला अकादमी का देश मे कला को एक उच्च स्थान देने का गौरव प्राप्त है।इस अकादमी से निकलकर अनेक कालाकारों ने देश और दुनियाँ में नाम रौशन किया है।

उन्होंने मंच पर आसीन पद्मश्री बाबा योगेंगद्र नाथ जी का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे आपने चित्रकला के माध्यम से आज से पूर्व उस समय की सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया था ,जिसके बाद उस समय की सरकार ने पुलिस के माध्यम से आपकी प्रदर्शनी को बंद करने का प्रयास किया था लेकिन उस कुत्सित प्रयास ने आपकी कला को और बुलंदियों तक पहुंचा दिया था।उस चित्रकला प्रदर्शनी में शरुआत में बहुत कम लोग आए लेकिन पुलिसिया कार्यवाही के बाद वहां प्रदर्शनी देखने वालों का तांता लग गया।

उन्होंने आगे कहा कि यह एक अद्भुत उदाहरण है की कैसे चित्रकार अपनी कला के माध्यम से भी समाज मे जागरूकता ला सकता है।अंत मे महापौर ने अकादमी के लोगो को 60 वर्ष पूर्ण होने की बधाई देने के साथ साथ अकादमी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

विभिन्न जिलों से आए कलाकारों की कलाकृतियों का महापौर ने किया अवलोकन
यह उत्सव तीन दिनों तक चलेगा जिसमे प्रदेश के अलग अलग जिलों से आये कलाकारों ने विभिन्न स्टालों में अपनी कलाकृतियां प्रस्तुत की।

महापौर ने सभी स्टालों में जाकर उनका अवलोकन किया एवं कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर महापौर संग पद्मश्री बाबा योगेन्द्रनाथ, ललित कला अकादमी के अध्यक्ष सीताराम कश्यप, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र जी,सचिव डॉ० यशवंत सिंह राठौर, अमित कुमार, नवीन कुमार, दुर्जन सिंह, नीलमणि सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage