स्वावलंबी बनने के लिए महिलाओं का स्वस्थ एवं शिक्षित होना आवश्यक : महापौर

यूपी सीएम न्यूज़।
प्राथमिक विद्यालय सेमरा विकास खंड चिनहट में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाए जा रहे कार्यक्रम बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य,शिक्षा एवं खेलकूद से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महापौर संयुक्ता भाटिया ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों का स्वस्थ एवं शिक्षित होना देश और समाज के लिए बहुत ही आवश्यक है।हमारी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां महिलाओं को स्वस्थ्य एवं स्वावलंबी बनाने के लिए बहुत परिश्रम करती है।

महिलाओं का आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनने के लिए उनका स्वस्थ एवं शिक्षित होना बहुत आवश्यक है। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति दी

इस अवसर प्राथमिक विद्यालय सेमरा के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिये महिलाओं को समाज मे होने वाली समस्याओं को प्रदर्शित किया।

इस अवसर पर महापौर संग खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रा देवी जी,खंड विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह, बाल विकास एवं पुष्टाहार अधिकारी पुष्पलता सिंह, संपत्ति अधिकारी आशीष मिश्रा, रूम टू रीड की एल.एफ शिल्पी मिश्रा सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री, शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage