बरेली में नशे के खिलाफ चलाया अभियान

बरेली।

बरेली में आज 5 फरवरी 2021 को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई का एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनु महाजन के निर्देशन में “तंबाकू व सिगरेट निषेध अभियान” के रूप में मनाया गया। जिसमें छात्राओं ने विभिन्न पोस्टरों व स्लोगन के माध्यम से लोगों को तंबाकू से होने वाली नुकसान के विषय में बताते हुए जागरूक करने का प्रयत्न किया। विभिन्न स्लोगन जैसे “गुटखा पान मसाला खाकर लोग दिखाते हैं शान, कैंसर को निमंत्रण देते और गवाते जान”, “नशा जैसा हो होता है वह बेकार, शरीर तोड़ता बीमारी लाता कर देता लाचार “इत्यादि स्लोगन के द्वारा रैली निकाली। इसके साथ ही छात्राओं ने लोगों को मास्क भी बांटे और कहा कोरोना के प्रति अभी भी सावधानी बरतनी जरूरी है, यह बात लोगों को समझाया।

कार्यक्रम में स्वाति, पायल, दिव्यांशी, किरण, नेहा इत्यादि छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ संध्या सक्सेना के निर्देशन में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
btnimage