अवैध निर्माण को लेकर प्रदीप सरावगी सहित कई को नोटिस

झाँसी।
ब्यूरो चीफ : अभिषेक तिवारी।
अगर हम ऐतिहासिक इमारतों की बात करें तो समूचे उत्तर प्रदेश सहित झांसी में भी ऐतिहासिक इमारते धरोहर कम नहीं है उन्ही में से एक है।
पूरे विश्व मे फेफम झांसी का किला और रानी झांसी का महल जिसकी देखभाल संरक्षण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुरातत्व विभाग बनाया गया है, जो इन ऐतिहासिक इमारतों की निगरानी तो करता है। साथ ही साथ रानी महल में रखी धरोहर को भी संरक्षित करता है जिसके लिए पुरातत्व विभाग ने रानी महल के पास अपना शाइन बोर्ड भी लगाया है। जिसमें साफ साफ लिखा है यदि कोई रानी महल के आस पास 200 मीटर की दूरी पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य करता है तो उसके ऊपर विभागीय कार्यवाही की जाएगी। बाबजूद इसके झांसी किले के समीप मिर्रवा चौराहे से चंद कदमो की दूरी पर कई बिल्डिंगों का अवैध तरीके से निर्माण करा लिया गया और कई का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमे भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी की एक तिमंजिला इमारत भी शामिल है।

सत्ता के चलते कोई भी विभाग इन पर कार्यवाही करने से डर रहा है। झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा नक्शा पास न होने के बाबजूद भी बिना किसी डर के अवैध बिल्डिंग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसको लेकर विभाग द्वारा एक दर्जन से ज्यादा लोगो को नोटिस भी दिया जा चुका है।
वही पुरातत्व विभाग के अधिकारियों का कहना है झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा इन लोगो के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की जाती अगर ऐतिहासिक धरोहर के आस पास ऐसे ही अवैध तरीके से बिल्डिगों के निर्माण कार्य होते रहेंगे तो इस बात को नकारा नही जा सकता कि एक दिन कही रानी महल की दीवार न गिर जाए, क्योकि बिल्डिंग निर्माण के समय उसमे होने वाली ब्लास्टिंग से ऐतिहासिक रानी महल की दीवारों में भी दरारे आने लगी है।
इतिहासिक धरोहर के आस पास कोई निर्माण कार्य होता है तो इसकी सूचना कमिश्नर, जिलाधिकारी, उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण, एसएसपी और सम्बन्धित थाने में दी जाती है कई लोगो को नोटिस दिया जा चुका है। जिसमें प्रदीप सरावगी(पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा), राजू चौहान, गिरीश साहू, सचिन जैन, कृष्ण कांत गुप्ता सहित कई लोग शामिल है।
*अभिषेक सिंह*
सहायक संरक्षण भारतीय पुरातत्व
उप मंडल झांसी
जो निर्माण अवैध तरीके से कराए जा रहे उनको विभाग द्वारा नोटिस भेजा जा चुका है और विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी।
*सर्वेश दीछित*
उपाध्यक्ष जेडीए
सम्पर्क
UPCM NEWS
RISHI KUMAR SHARMA
E-mail : [email protected] / [email protected]
#Contact : 9454451726
#Website : http://www.upcmnews.com/
#Facebook : https://www.facebook.com/upcmnewseditor/
#Twitter : https://twitter.com/upcmnews







