किसान नेताओ ने धान खरीद समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मिर्ज़ापुर।
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह व महासचिव वीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुच जिलाधिकारी से दो सूत्री पत्रक सौपते हुए मांग किया हैं कि धान खरीद व भुगतान से सम्बंधित किसानों की समस्या बढ़ गई हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया है कि जनपद में नेफेड, एन सी सी एफ एवं अन्य धान खरीद के लगभग चालीस केंद्रों को बंद कर दिया गया हैं जिससे किसानों को धान बेचने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है जो किसान उन केंद्रों पर नम्बर लिए है उनके धान खरीद की व्यवस्था कराई जाए। किसान नेताओ ने मांग किया है कि जिन किसानो का धान खरीद की गई हैं भुगतान में काफी बिलम्ब हो रही हैं उनका भुगतान तत्काल कराया जाय।
इस अवसर पर कंचन सिंह फौजी रमेश सिंह, किसान सेना नायक परसुराम मौर्य,जिला
उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुखनन्दन दुबे, जिला कार्यकारिणी सदस्य विश्वनाथ सिंह मौजूद रहे।








