सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से जगह जगह गंदगी से बजबजा उठा झांसी महानगर

झांसी।

अपनी मांगों को न माने जाने को पर नाराज होकर उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले देर शाम अपर नगर मजिस्ट्रेट वन्या सिंह को मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और ज्ञापन के माध्यम से जिलाध्यक्ष अशोक प्याल ने बताया कि हमारी 24 सूत्रीय मांगे सफाई कर्मचारियों के हित में है सफाई कर्मचारियों की मांगो को लेकर चार बार कार्यवर्त भी बनाया जा चुका है लेकिन नगर निगम के अधिकारीयों द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही अमल में नही लाई गई और न ही आज तक सफाई कर्मचारियों का रियल उनके खातों में पहुँचा इसिलए आज से सफाई कर्मचारी कामबंद हड़ताल पर रहेंगे वैसे भी महानगर में जगह जगह कचड़े के ढेरों की समस्या बनी हुई है ऐसे में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से महानगर की सफाई व्यवस्था में भारी असर पड़ेगा।वही जिलाध्यक्ष अशोक प्याल ने बताया कि पूर्व की ओम एम कंस्ट्रक्शन फार्म को ही नगरनिगम द्वारा काम दिया जाना चाहिए क्योंकि वही एक ऐसी फार्म थी जो सफाई कर्मचारियों को उनका पूरा वेतन मानको के अनुसार साशनादेश के अनुरूप देती थी।

उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ झांसी द्वारा कामबंद हड़ताल का प्रयास किया जा रहा है जो नियम विरुद्ध है 24 सूत्रीय मांगों के सम्बन्ध में कई बार बैठक हो चुकी है और नियमानुसार जो मांगे स्वीकार योग्य है उन्हें स्वीकार करते हुए अगरेत्तर कार्यवाही की जा रही है।
शादाब अशलम
अपर नगर आयुक्त नगर निगम झांसी

Related Articles

Back to top button
btnimage