री-लोकेट 05 आंगनवाड़ी केन्द्र भवनों के निर्माण हेतु 37 लाख 60 हजार रुपये स्वीकृत

नोएडा।
उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में #नोएडा अन्तर्राष्ट्रीय ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, जेवर के विस्तारीकरण के कारण #री-लोकेट होने वाले 05 आंगनवाड़ी केन्द्र भवनों के निर्माण हेतु 37 लाख 60 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2020-21 में नोएडा अन्तर्राष्ट्रीय ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, जेवर शासनादेश विस्तारीकरण के कारण री-लोकेट 05 आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों के निर्माण हेतु प्रावधानित धनराशि 800 लाख रुपये के सापेक्ष अवशेष धनराशि 728 लाख रुपये में से सम्भावित व्यय हेतु 7.52 लाख रुपये प्रति केन्द्र की दर से कुल 37.60 लाख रुपये (रूपये सैंतीस लाख साठ हजार मात्र) की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage