जनपद सीतापुर में खीरी शाखा की परियोजना हेतु 348 लाख रूपये अवमुक्त

सीतापुर।
सिचांई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जपनद #सीतापुर के अन्तर्गत प्रोजेक्ट एस्टीमेट फार रिकन्स्ट्रक्शन आफ पक्का वर्क आन खीरी ब्रांच सिस्टम की परियोजना हेतु प्राविधानित 30000 लाख रूपये के सापेक्ष परियोजना के कार्यों हेतु चालू वित्तीय वर्ष में प्रथम किश्त के रूप में 348 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त की गयी है।

इस सम्बन्ध में सिचांई विभाग के विशेष सचिव मुश्ताक अहमद की ओर से 28 जनवरी, 2021 को शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि परियोजना पर सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने पश्चात ही कार्य शुरू कराया जाए। इसके साथ ही निर्माण कार्य समय से पूरा कराया जाए।

इसके अलावा धनराशि व्यय करते समय वित्तीय नियमों का अनिर्वाय रूप से पालन किया जाए। इसके साथ ही जिस कार्य के लिये धनराशि स्वीकृत की गयी है, उसी कार्य पर व्यय किया जाए। ऐसा न किये जाने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी। इसके अतिरिक्त परियोजना पर नियमानुसार समस्त वैधानिक अनापत्तियाँ एवं पर्यावरणीय क्लीयरेन्स सक्षम स्तर से प्राप्त करके ही निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage