चार दिन बाद सकुशल वापस लौटा युवक

हरदोई।
हरदोई के पाली में चार दिन पहले रात को घर से खाना खाकर ट्यूबवेल पर गए एक युवक के रहस्यमयढंग से गायब होने के बाद तरह-तरह की आशंकाओं से ग्रस्त परिजनों की खुशी का तब ठिकाना नहीं रहा जब युवक चार दिन बाद सकुशल बापस लौट आया। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर आरोप लगाकर पुलिस को दी शिकायत भी बापस ले ली हैं ।
मामला पाली थाना क्षेत्र के रामापुर लाल का हैं, यहां के रामपाल पुत्र गंगाराम के मुताबिक 23 जनवरी को उनका बेटा पुष्पेंद्र ( 22 ) रात को खाना खाकर रात को ट्यूबवेल पर गया था उसके बाद से वह लापता हो गया, रामपाल के मुताबिक गांव के कुछ लोगों ने उसके बेटे से मारपीट की थी। परिजनों का आरोप था कि गांव की चुनावी रंजिश में पुष्पेंद्र को गायब कर दिया गया। पुलिस भी नामजद आरोपियों से पूंछतांछ करने लगी। इसी बीच वुधवार को पुष्पेंद्र सही सलामत घर बापस लौट आया। परिजनों के मुताबिक पुष्पेंद्र ने बताया कि गांव के युवकों की पिटाई से खिन्न होकर वह मेरठ चला गया था, दरअसल मेरठ में वह पहले काम करता था। जब उसका गुस्सा शांत हुआ तब वह घर लौट आया। फिलहाल अब पिता रामपाल ने पुलिस को दी तहरीर बापस ले ली है साथ ही गांव के जिन युवकों पर आरोप लगाया था उन्हें सुलह समझौता भी हो गया।








