सीएम योगी ने #UP_दिवस पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया : मंत्री उपेन्द्र तिवारी

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दस खिलाड़ियों को लक्ष्मण पुरस्कार एवं आठ महिला खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार प्रदान किया गया है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी एवं अपर मुख्य सचिव, युवा कल्याण डिम्पल वर्मा उपस्थित थीं।
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर अवध शिल्प ग्राम में आयोजित तीन दिवसीय समारोह के शुभारंभ अवसर पर 24 जनवरी को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरूष वर्ग में लक्ष्मण पुरस्कार तथा महिला वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को कांस्य की प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र एवं 3,11,000 लाख रूपये देकर सम्मानित किया गया।
लक्ष्मण पुरस्कार (सामान्य वर्ग) पुरस्कार पाने वालों में नितिन तोमर, पुनीत कुमार, गौरव बालियान तथा सूरज यादव हैं। इन खिलाड़ियों को क्रमशः कबड्डी, रोइंग, कुश्ती तथा वुशू खेलों उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कार मिला है। इनके अलावा स्वर्णिमा जयसवाल को हैंडबाॅल, प्रियंका को एथलेटिक्स, साक्षी जौहरी को वुशू, वंदना कटारिया को हाॅकी तथा हिमानी सिंह को शूटिंग खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन देने के लिए रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार (सामान्य वर्ग) से सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार राज कुमार को कुश्ती तथा कुलदीप कुमार को एथलेटिक्स के लिए लक्ष्मण पुरस्कार (वैटर्न वर्ग) सम्मानित किया गया। साथ ही विमला सिंह को भी एथलेटिक्स के लिए रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार(वैटर्न वर्ग) प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त दिव्यांगजन (सामान्य वर्ग) के प्रतिभावान खिलाड़ियों अबू हुबैदा को बैडमिंटन, सचिन चैधरी को पावर लिफ्टििंग, आकाश को शूटिंग तथा वरूण सिंह भाटी को एथलेटिक्स खेल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ज्योति को तीरंदाजी तथा आकांक्षा चैधरी को शूटिंग के लिए रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार दिव्यांगजन (सामान्य वर्ग) से पुरस्कृत दिया गया।








