#IAS शकुंतला गौतम ने निदेशक स्थानीय नगरीय निकाय का पदभार ग्रहण किया

लखनऊ।
#IAS शकुन्तला गौतम ने आज निदेशक के रूप में स्थानीय नगरीय निकाय निदेशालय में पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वे बागपत की जिलाधिकारी रही हैं। नगर विकास विभाग कार्यालय पहुंची शकुन्तला गौतम ने उप निदेशक नगरीय निकाय से चार्ज ग्रहण किया।

#IAS शकुन्तला गौतम ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात सभी अनुभागों का निरीक्षण किया और निदेशालय के अधिकारियों के साथ बैठक की।

इस बैठक में निदेशक ने लंबित सेवा संबंधी मामलों का तत्परता से निस्तारण करने और आईजीआरएस पोर्टल तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिल रही शिकायतों का समयबद्धता और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। साथ ही शासन से उपलब्ध बजट का समय से उपयोग करने का निर्देश दिया। निदेशक ने केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित रूप से माॅनीटरिंग करने तथा एमआईएस डाटा का समय से अपलोड करने के भी निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button
btnimage