मथुरा के गोकुल स्थित नन्द भवन परिसर में पुनर्विकास एवं सौन्दर्यीकरण हेतु 40.45 स्वीकृत

मथुरा 19 जनवरी।
प्रदेश सरकार ने जनपद मथुरा के गोकुल स्थित नन्द भवन परिसर में पार्किग से मंदिर तक पहुंच मार्ग का पुर्नविकास एवं सौन्दर्यीकरण के कार्य के लिए रूयपे 40 लाख 45 हजार की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

विशेष सचिव पर्यटन शिव पाल सिंह ने बताया कि अवमुक्त की जा रही धनराशि का व्यय वित्त विभाग के द्वारा जारी शासनादेशों में निहित शर्ताे एवं प्रविधानों के अन्र्तगत ही सुनिश्चित किया जायेगा तथा स्वीकृति धनराशि जिस कार्य/मद हेतु प्रदान की जा रही है उसका नियमानुसार उसी कार्यमद में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जायेगा कि कार्यो की गुणवत्ता उच्चकोटि कि हो तथा समय-समय पर कार्यदायी संस्था द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यो का पर्यवेक्षण महानिदेशक, पर्यटन द्वारा सुनिश्चित कराया जायें।

शिवपाल सिंह ने बताया कि परियोजना में निर्माण कार्य की गुणवत्ता, मानक एवं विशिष्टयों की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की होगी। स्वीकृति धनराशि के सापेक्ष व्यय की गयी धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र भी निर्धारित प्रपत्र पर सक्षम स्तर से शासन एवं महालेखाकार, प्रयागराज को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के मानक के सम्बंध में कोई सूचना गलत पायी जाती हैं तो इसका पूर्ण उत्तरदायित्व कार्यदायी संस्था एवं पर्यटन निदेशालय एवं क्षेत्रिय अधिकारियों का होगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage