हरदोई में लूट के मामले में पुलिस ने दो को भेजा जेल

हरदोई।
हरदोई के पाली में बीती 25 दिसंबर को नगर में एक व्यक्ति के साथ हुई पांच हजार की लूट के मामले का पुलिस ने पटाक्षेप कर नगर के दो आरोपियों को जेल भेज दिया।
नगर के मुहल्ला सरायसैफ निवासी संदीप सक्सेना पुत्र सर्वेश बीती 25 दिसंबर की शाम को नगर की बाजार से जरूरी सामान लेकर पैदल घर जा रहा था। रास्ते में ही नगर के मुहल्ला पटियानीम निवासी अमन(शीबू) पुत्र गुड्डी वाल्मीकि व मोहित गुप्ता पुत्र सुधीर गुप्ता ने बाइक से उसे थाने की चंद दूरी पर ही रोक लिया और उसके पास मौजूद पांच हजार रुपये जबरन लूट लिए पुलिस ने छानबीन करने के बाद 31 दिसंबर को मुकदमा दर्ज कर आरोपी अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने दोनों आरोपी बस स्टॉप पर अन्य कोई अपराध की योजना बनाते गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।उनके पास से आठ सौ रुपये भी बरामद हुए।शेष रुपये दोनों ने खर्च कर लिए थे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार गोश्वामी ने बताया कि दोनों अभियुक्तो की तलाश के लिए टीम उपनिरीक्षक अनुपम भदौरिया, कॉन्स्टेबल राहुल व गौरव को लगाया गया था। काफी मसक्कत के बाद टीम को सफलता प्राप्त हुई। आरोपी नव युवक हैं और जरायम की दुनिया मे पहले से ही कदम रख चुके हैं।








