वर्तमान में शासन द्वारा किसानों के प्रति दुर्भावना का व्यवहार किया जा रहा : देवेंद्र तिवारी

यूपी सीएम न्यूज़।
भारतीय किसान मंच प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह के निवास स्थान ढोलई कलां में आज संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक आहुत की गई।

बैठक में भारतीय किसान मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष पारुल भार्गव, भारतीय किसान यूनियन टिकैत से प्रदेश सचिव उमेश पाण्डे, संगतिन किसान मजदूर संगठन से ऋचा सिंह, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन से पिंदर सिंह सिद्धू व सिख प्रतिनिधि बोर्ड से सरदार निर्भय सिंह सहित पदाधिकारी साथी मौजूद थे।

किसान विरोधी अध्यादेशों के विरुद्ध चल रहे आंदोलन में भाजपा सरकार द्वारा अपनाए जा रहे अड़ियल रवैय्ये के कारण आंदोलन में अब तक दर्जनों किसान शहीद हो चुके हैं परन्तु जिम्मेदारों के चेहरे पर जूं तक नहीं रेंग रही है। चर्चा में भविष्य की रुपरेखा पर विचार विमर्श किया गया।

भा०कि०मं० के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि वर्तमान में शासन द्वारा किसानों के प्रति दुर्भावना का व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शासन की कार्यशैली तुगलक जैसी है, सच से मुंह छुपाकर झूठ का डंका बज रहा है। आजादी के बहत्तर वर्षों में हमेशा से अधिक शोषण गरीबों का हुआ है और अब हम सभी को जाग जाने का समय है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह लड़ाई जाति-धर्म की नहीं, पूंजीपतियों के पास गिरवी रखने के खिलाफ है।

वहीं इस दौरान भारतीय किसान मंच महिला प्रकोष्ठ कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पारुल भार्गव ने कहा कि हम सबको एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। रुपरेखा ऐसी होनी चाहिए जिससे हम अपने हक हासिल कर सकें।

साथ ही भारतीय किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि किसानों और मजदूरों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा वरना हम सभी को गुलामी के लिए तैयार रहना होगा। इस पूरी बैठक में भारतीय किसान मंच के राष्मेंट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में एक संयुक्त किसान समिति का गठन हुआ और आगामी राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी को लखनऊ विधानसभा पहुंचकर वृहद आन्दोलन करने के लिए रणनीति पर सहमति बनी।

इस पूरे बैठक में सात किसान संगठनों ने हिस्सा लिया। जिसमें अन्य संगठनों के प्रतिनिधि उमेश पाण्डे, ऋचा सिंह, धीरज पांडे, निर्भय सिंह, सचेन्द्र दीक्षित, व् अन्य कई प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुयी। जिसमें भारतीय किसान मंच के पदाधिकारी भारतीय किसान मंच महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पारुल भार्गव, प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार राज, लखनऊ जिलाध्यक्ष रश्मि विश्वकर्मा मौजूद रहीं।

सम्पर्क
UPCM NEWS
RISHI KUMAR SHARMA
EMAIL : [email protected] / [email protected]
Contact : 9454451726
Website : www.upcmnews.com

Related Articles

Back to top button
btnimage