पाली नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में सभासदों ने जनहित के कार्यों पर जताई सहमति

हरदोई।
हरदोई के पाली में कई दिनों से नगर के अधिकांश सभासदों द्वारा किया जा रहा राजनीतिक ड्रामा रविवार को बोर्ड मीटिंग के आयोजन के बाद समाप्त हो गया। बिरहाना स्थित मुहल्ले में आयोजित हुई बोर्ड मीटिंग में बीते 4 माह के आय व व्यय का व्योरा प्रस्तुत होने के बाद जनहित के कार्य पर सभासदों ने अपनी मुहर लगा दी।
गौरतलब है कि कई दिनों पूर्व नगर के अधिकांश सभासदों ने पहले ईओ और बाद में नगर पंचायत अध्यक्ष पर नगर में न रहकर गैर जनपद में रहने का आरोप लगाया था। जिसका हस्ताक्षर युक्त नोटिस भी दिया गया। उसके बाद अधिकांश सभासदों ने जिलामुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को प्रेषित सामूहिक स्तीफा नगर मजिस्ट्रेट को सौंप दिया। जिसमें कई कारण स्तीफा देने के बताए गए थे। उसके बाद सभी सभासद बोर्ड मीटिंग बुलाने की मांग करने लगे।
कई दिनों से चल रहे ड्रामे पर रविवार को बोर्ड मीटिंग के आयोजन में नाराज सभसदों के पहुंचने पर विराम लग गया।जोकि चर्चा का विषय बना रहा। बोर्ड मीटिंग की कार्यवाही की। जानकारी देते हुए बरिष्ठ लिपिक राकेश दीक्षित ने बताया कि सिंतबर से दिसम्बर तक नगर पंचायत को एक करोड़ 34 लाख 17 हजार सात सौ इक्कीस रुपये की आय हुई जबकि दो करोड़ 51 लाख चार हजार पांच सौ नब्बे रुपये व्यय किये गए।गत बोर्ड बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करने के साथ स्वकर निर्धारण प्रणाली को लागू करने का प्रस्ताव पारित किया गया। सर्दी में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव लगवाने के लिए ईओ/अध्यक्ष को अधिकृत किया गया।
बिरहाना मुहल्ले के विवाह घर मे आयोजित हुई बोर्ड मीटिंग की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा ने की। ईओ अवनीश कुमार, सभासद आकाश गुप्ता, नासिर गुलशेर, दिलीप दीक्षित, शिवशर्मा बाजपाई,नासिर खान,रामदेवी, राम देवी, रामवती, रूबी बेगम,रामू अग्निहोत्री चेतराम कश्यप, उदय तिवारी, गौरव गणेश मिश्रा, कपिल, मधु पाठक, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।








