टीकाकरण के लाभार्थियों की सूची में डॉ सूर्यकांत का नाम, वैक्सीन लगवाने की अपील

लखनऊ।
लखनऊ। 16 जनवरी से शुरू हो रहे कोविड वैक्सीनेशन अभियान में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्व विद्यालय (केजीएमयू) में होने वाले वैक्सीनेशन में पल्मोनरी विभाग के अध्यक्ष व कोविड टास्क फोर्स व कोविड वैक्सीनेशन कमेटी के विशेषज्ञ सदस्य डॉ सूर्यकांत का नाम अंतिम समय में जोड़ा गया है।
आपको बता दें कि प्रत्येक केंद्र पर सौ लोगों का टीकाकरण किया जायेगा। केजीएमयू में होने वाले टीकाकरण के लिए तैयार सूची में डॉ सूर्यकांत का नाम अंतिम समय में जोड़ा गया है। आपको बता दें कि केजीएमयू में होने वाले टीकाकरण के लिए तैयार की गयी सूची में डॉ सूर्यकांत और संक्रामक रोग विभाग के एक मेडिकल ऑफीसर ही चिकित्सक हैं, बाकी सभी लोग नॉन क्लीनिकल क्षेत्र से हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। भारत में बनी यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसे लेकर किसी प्रकार का भ्रम मन में न पालें।








