संक्रांति पर लखनऊ शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में महापौर संयुक्ता भाटिया शामिल हुई

लखनऊ।

मकर संक्रांति के अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने लखनऊ शहर में आयोजित विभिन्न समरसता भोज, तहरी भोज एवं अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
इसी क्रम में सर्वप्रथम अनिका वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित तहरी भोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम में महापौर ने जरूरतमंदो को कंबल वितरण किया एवं खिचड़ी भोज में सहभाग किया।

उसके उपरांत तालकटोरा रोड पर आयोजित समरसता भोज में शामिल हुई। आलमनगर स्थित मुनेश्वर नगर कॉलोनी में जनसमस्याओं को सुन उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया

इसी क्रम में महापौर संयुक्ता भाटिया ने आलमनगर स्थित मुनेश्वर नगर कॉलोनी में तहरी भोज में सहभाग किया एवं वहाँ लोगों की जन समस्याओं को सुन उन्हें दूर करने का आश्वासन भी दिया।

लाजपत नगर स्थित सनातन धर्म मंदिर के जीर्णोद्धार का महापौर ने नींव रखी।

मकर संक्रांति के अवसर पर महापौर ने लाजपत नगर स्थित सनातन धर्म मंदिर के जीर्णोद्धार के नींव रखी एवं मंदिर परिसर में ही तहरी भोज में सहभाग किया।
महापौर ने मंदिर के नव प्रांगण के नक्शे का भी अवलोकन किया।
इस अवसर पर महापौर संग नामित पार्षद अनुराग मिश्रा, सुनील धमेजा, रजनीश चोपड़ा, प्रवीण गर्ग, डीपी सिंह, सेक्टर संयोजक जय आनंद, डॉक्टर उमंग खन्ना  व मंदिर समिति के पदाधिकारी सदस्य व भक्तजन उपस्थित रहे।  सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

चिकित्सकों संग महापौर ने किया समरसता भोज

आज धन्वंतरि सेवा केंद्र द्वारा डेंटल कॉलेज के रैन बसेरे में धन्वंतरि सेवा केंद्र द्वारा आयोजित तहरी भोज में महापौर ने चिकित्सको संग तहरी भोज में सहभाग किया। जिसमें मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक, छात्र,छात्रएं, प्रोफेसर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage