किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम अन्तर्गत कृषि गोष्ठी एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन

गाज़ियाबाद 13 जनवरी।

किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम लोक मान्य तिलक जनता इण्टर कालेज, मोरटा विकास खण्ड रजापुर में आयोजित किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गये। महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा (भा0जा0पा0) त्रिलोक सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल द्वारा कृषकों को सम्बोधित करते हुए गोष्ठी एवं प्रदर्शनों में लगे हुऐ स्टॉलों के सम्बन्ध में कृषकों को योजनाओं की जानकारी लेने का अनुरोध किया। साथ ही स्वयं सहायता समूह के माध्यम से प्रोसेसिंग करते हुऐ स्वयं सहायता समूहों के कार्यां की सराहना की। कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान कल्याण कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल ने कहा कि इफको द्वारा जिन 25 किसानों को नैनो नाइट्रोजन प्रदर्शन हेतु दिए जा रहे है ,उनके प्रदर्शन क्षेत्र का कृषि विभाग व इफको संयुक्त रूप से आकलन करे कि यूरिया के मुकाबले कितने प्रतिशत उपज में वृद्धि होगी।

किसान अपने पड़ोस के किसानों को भी इसकी जानकारी दे। मुख्य क्षेत्र प्रबंधक इफको बृजवीर सिंह द्वारा घुलनशील उर्वरकों की जानकारी दी गयी और पोटेशयुक्त उर्वरकों के प्रयोग हेतु किसानों से अपील की गई।कार्यक्रम में केनरा बैंक द्वारा नरेन्द्र चौधरी को के0सी0सी कार्ड, उद्यान विभाग द्वारा रितेश कुमारी, कृषि विभाग द्वारा शिव कुमार को स्ट्रारीपर, रकमवती को लेजर लैण्ड लेवलर, राजेन्द्र (कल्टीवेटर) कान्ती प्रसाद (जीरो टिल सीड कम फर्टीड्रिल) नवीन (माउन्ट स्प्रेयर) एवं नरेश (रोटावेटर) यन्त्रों के प्रशस्ती पत्र वितरित किये गये। तथा क्षेत्रीय प्रबन्धक इफको द्वारा बलवीर, चन्द्रपाल, राजकुमार, जोगेन्द्र त्यागी, राजाराम, मेहर आलम आदि कृषकों को नेनो फर्टिलाईजर वितरित किये गये। कार्यक्रम में बडी संख्या में प्रतिभाग कर विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

अन्त में उप कृषि निदेशक डा0 वीरेन्द्र कुमार द्वारा किसान प्रदर्शनी/गोष्ठी में प्रतिभाग करने वाले समस्त कृषकों एवं अधिकारियों को धन्यवाद दिया गया।कार्यक्रम में गन्ना विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि रक्षा, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला गाजियाबाद, पंचायती राज विभाग, कृषि उत्पादन मण्डी समिति, यू0पी0 नेडा गाजियाबाद, बाल विकास परियोजना, खाद्य एवं रसद विभाग, उद्यान विभाग एवं खादय प्रसंस्करण, सिचाई विभाग, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, इफको, भूमि संरक्षण सवेरा स्वयं सहायता समूह, भीकनपुर, सुराना आर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाये गये। साथ ही अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की विस्तृत जानकारी कृषकों को दी गयी।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा0 अरविन्द कुमार, डा0 सूरजभान सिंह जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 महेश कुमार जिला उद्यान अधिकारी प्रतिनिधि रचना सिंह, जिला कृषि अधिकारी, डा0 राकेश कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी सुषमा सूद, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर चरन सिंह, मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक इफको ब्रजवीर सिंह आदि अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage