हरदोई में सामने आया लव जिहाद का मामला, पुलिस जांच में जुटी

हरदोई।
हरदोई जिले के पाली में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया हैं, यहां 14 बर्षीय एक हिन्दू छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसाकर एक मुस्लिम युवक शाहाबाद के अल्हापुर तिराहे से उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया, पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही छात्रा की तलाश शुरू कर दी हैं।
हरदोई जनपद में मुस्लिम युवकों द्वारा हिन्दू युवतियों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनका शारिरिक शोषण करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार को सामने आया, जब शाहाबाद में अपनी रिश्तेदारी में रहकर वहां के एक स्कूल में पढ़ाई कर रही हिन्दू समुदाय की एक 14 साल की छात्रा को पाली नगर के मोहल्ला बाजार के एक मुस्लिम युवक मोहम्मद शोएब पुत्र बादशाह कबाड़ी ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया, और अल्हापुर तिराहे से बहला फुसलाकर भगा ले गया। छात्रा के भाई ने बताया कि आरोपी के घर से उसका मकान चंद मीटर की दूरी पर हैं। छात्रा जब घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन शुरू हुई, वहीं आरोपी सहित उसका परिवार घर में ताला डालकर फरार हो गया। छात्रा के भाई ने बताया कि उसकी बहन का मोबाइल मंगलवार की सुबह कुछ देर के लिए खुला था उसके बाद से वह स्वीच ऑफ बता रहा हैं।
फिलहाल शाहाबाद कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि छात्रा के भाई की तहरीर के आधार पर पॉस्को एक्ट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लड़की की तलाश में कई टीमें भेज दी गई हैं। कोतवाल श्री सिंह ने बताया कि जल्द ही छात्रा को वरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एएसपी पश्चिमी कपिल देव ने कहा कि छात्रा के मामले में पुलिस त्वरित गति से कार्यवाई में जुटी हैं, जल्द ही सफलता मिलेगी।








