गोवर्धन क्षेत्र विधायक कारिंदा ने विशाल जन जागरण बाइक रैली का शुभारम्भ किया

मथुरा।
रिपोर्ट – अजीत चौहान/गोपाल ठाकुर।
मथुरा में 10 जनवरी दिन रविवार को श्रीजी नगर में राम मंदिर निर्माण की समर्पण कार्य हेतु विशाल जन जागरण बाइक रैली निकाली गई। जिसका शुभारंभ विधायक कारिंदा (गोवर्धन क्षेत्र) व महानगर प्रचारक मयंक, विभाग प्रचारक अनिल ने संयुक्त रूप से राम पतुका पहनाकर तथा झंडा फहरा कर किरण पैलेस सौंख रोड मथुरा से शुरू किया।
जगह- जगह राम भक्तो के लिए जल पान कराकर उत्साह बढ़ाया। एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम – जय श्री राम तथा राम जी हम आएंगे मंदिर भव्य बनाएंगे जैसे नारे लगाए गए।
गौ रक्षा युवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष पवन दुबे के द्वारा रैली का संचालन किया गया।
इस रैली के संयोजक नगर अभियान प्रमुख कौशलेश, नगर कार्यवाह धर्मेंद्र मंडल अध्यक्ष यशपाल बीजेपी युवा मोर्चा से राहुल विश्व हिंदू परिषद से सतीश और बजरंग दल से विकास की उपस्थिति रहे। गोवर्धन चौराहा, असगरपुर, सतोहा, राधा सिटी, बाकलपुर होकर देवी पूरा में जगह-जगह पुस्प बरसाकर राम दुतो का स्वागत किया।
सम्पर्क
UPCM NEWS
RISHI KUMAR SHARMA
EMAIL : [email protected] / [email protected]
Contact : 9454451726
Website : www.upcmnews.com








