अपर मुख्य सचिव सूचना और निदेशक सूचना ने सूचना अधिकारियों को टैबलेट्स वितरित किये

लखनऊ 07 जनवरी।
अपर मुख्य सचिव, सूचना डाॅ0 नवनीत सहगल और निदेशक सूचना शिशिर ने लोकभवन स्थित अपर मुख्य सचिव कार्यालय में अद्यतन तकनीक के साथ प्रचार-प्रसार को गति देने के लिये सूचना निदेशालय के सूचना अधिकारियों को 25 टैबलेट्स का वितरण किया।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, सूचना डाॅ0 सहगल ने उपस्थित सभी सूचना अधिकारियों से कहा कि आज के डिजिटल एवं तेजी से प्रसारित हो रही सूचनाओं के समय को दृष्टिगत रखते हुए इस टैबलेट का भरपूर उपयोग वर्तमान सरकार की संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों, नीतियों एवं उनकी उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के कार्य में किया जाये, ताकि ऑन-द-स्पाट सूचनायें अंतरित हो सकें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी उपलब्ध कराये गये टैबलेट को प्रसार-प्रसार के कार्य में इस तरह उपयोग करें कि सूचनाओं के आदान-प्रदान में तीव्रता आये।

इस अवसर पर सूचना निदेशक शिशिर ने कहा कि इस आधुनिक उपकरण से मौके पर ही प्रेस कवरेज का कार्य सम्पन्न होने के साथ, सीधे प्रेस नोट फारवर्ड हो सकेगा। इस टैबलेट के प्रयोग से प्रचार-प्रसार के कार्य में कई गुना तेजी आयेगी।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक विनोद कुमार पाण्डेय, उप निदेशक यशोवर्धन तिवारी, दिनेश कुमार सहगल, अंजुम नकवी सहित सूचना ब्यूरो के समस्त अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
btnimage