जनपद हरिद्वार में भागीरथी बिन्दु पर सुरक्षात्मक कार्यों हेतु 31.41 लाख की धनराशि अवमुक्त

हरिद्वार 07 जनवरी।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जनपद हरिद्वार में पुरानी आपूर्ति धारा के शीर्ष पर स्थित भागीरथी बिन्दु पर पूर्व में निर्मित सुरक्षात्मक कार्यों की परियोजना के लिए प्रावधानित धनराशि 62.93 लाख के सापेक्ष 31.41 लाख रुपये प्रथम किश्त के रूप में अवमुक्त की गई है।
विशेष सचिव सिंचाई मुश्ताक अहमद की ओर 04 जनवरी, 2021 को जारी शासनादेश में कहा गया है कि परियोजना से संबंधित समस्त निर्माण कार्य समय से पूरा किया जाए। इसके साथ ही वित्त विभाग द्वारा समय-समय पर जारी सुसंगत दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
स्वीकृत धनराशि का उपयोग स्वीकृत परियोजना पर ही किया जाए अन्यथा की स्थिति में किसी प्रकार की अनियमितता होने पर समस्त उत्तरदायित्व सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग का होगा। इसके अलावा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता हर स्तर पर सुनिश्चित किया जाए।
प्रस्तावित कार्यों की डुप्लीकेसी रोकने के दृष्टि से प्रमुख अभियन्ता एवं विभागध्यक्ष द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि यह कार्य पूर्व में किसी अन्य योजना/कार्यक्रम के अंतर्गत न तो स्वीकृत है और न वर्तमान में किसी अन्य योजना में अच्छादित किया जाना प्रस्तावित है।







