मैनपुरी और शामली के विकास कार्यों हेतु 06 करोड़ 50 लाख की धनराशि आवंटन

शामली/मैनपुरी।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रमुख/अन्य जिला मार्गों के उच्चीकरण योजनान्तर्गत जनपद शामली व मैनपुरी में 02 कार्यों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु रू0 06 करोड़ 50 लाख की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण द्वारा जारी किया गया है।

जनपद शामली में बाबरी से भदौड़ा मार्ग पर चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य (लम्बाई 4.53 किमी0) की आंकलित लागत रू0 04 करोड़ 75 लाख 92 हजार की तथा जनपद मैनपुरी में कुसमरा रामनगर सोरिख मार्ग (राज्य मार्ग सं0-141) (लम्बाई 39.909 किमी0) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु आंकलित लागत रू0 49 करोड़ 50 लाख 56 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

जारी शासनादेश में प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि उक्त कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व वित्तीय हस्तपुस्तिका, खण्ड-6 के अध्याय-12 के प्रस्तर-318 में वर्णित व्यवस्था अनुसार प्रायोजना सक्षम अधिकारी से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त अवश्य कर ली जाय।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।

Related Articles

Back to top button
btnimage