मुख्यमंत्री कल कैम्पियरगंज में कलेक्ट्रेट तथा तहसील सदर हेतु अधिवक्ता चैम्बर्स का शिलान्यास करेंगे

गोरखपुर।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 02 जनवरी, 2021 को जनपद गोरखपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी आज देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि जनपद गोरखपुर के भ्रमण के अवसर पर मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट तथा तहसील सदर हेतु अधिवक्ता चैम्बर्स का शिलान्यास करेंगे। प्रत्येक अधिवक्ता चैम्बर्स की स्वीकृत लागत 04 करोड़ 54 लाख 24 हजार रुपए है।

मुख्यमंत्री 02 जनवरी, 2021 को विधान सभा क्षेत्र कैम्पियरगंज के विकास से जुड़ी 07 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 01 परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित तथा शिलान्यास की जाने वाली 08 परियोजनाओं की कुल लागत 37 करोड़ 35 लाख 98 हजार रुपए है।

मुख्यमंत्री द्वारा विधान सभा क्षेत्र कैम्पियरगंज में लोकार्पित की जाने वाली परियोजनाओं में ग्राम गोपालगंज का राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज (स्वीकृत लागत 03 करोड़ 10 लाख रुपए) तथा मोहरीपुर-नन्दलाल सिंह-रामपुरचक-शेरपुर-चमरहा-सिंहोरवा मार्ग का चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य (स्वीकृत लागत 21 करोड़ 68 लाख रुपए) शामिल है। मुख्यमंत्री जी नवसृजित विकास खण्ड भरोहिया के आवासीय तथा अनावासीय भवनों (स्वीकृत लागत 04 करोड़ 94 लाख 52 हजार रुपए) का भी लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र कैम्पियरगंज के अन्तर्गत ग्राम कल्याणपुर स्थित वैसही देवी मन्दिर (स्वीकृत लागत 01 करोड़ 70 लाख 03 हजार रुपए), ग्राम भरोहिया के शिव मन्दिर एवं पोखर (स्वीकृत लागत 01 करोड़ 54 लाख 90 हजार रुपए) तथा ग्राम सुम्भाखोर स्थित समय माता मन्दिर एवं पोखर (स्वीकृत लागत 01 करोड़ 06 लाख रुपए) के सौन्दर्यीकरण कार्यों तथा ग्राम बरगदही स्थित शिव मन्दिर (स्वीकृत लागत 73 लाख रुपए) के पर्यटन विकास कार्य का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री 02 करोड़ 59 लाख 53 हजार रुपए की स्वीकृत लागत से तहसील कैम्पियरगंज में निर्मित किए जाने वाले अधिवक्ता चैम्बर्स का शिलान्यास भी करेंगे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage