नव वर्ष को लेकर राजधानी लखनऊ में सुरक्षा को लेकर सघन चेकिंग अभियान चला

लखनऊ।
लखनऊ पुलिस कमिश्नरनेट डी. के ठाकुर ने राजधानी के अन्दर आने वाले मॉल्स और रेलवे स्टेशन की सुरक्षा का जायजा लिया।
डीसीपी सेंट्रल सोमेन वर्मा की मौजूदगी में डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते के साथ हजरतगंज स्थित मेट्रो रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर चेकिंग अभियान चला।
इस चेकिंग अभियान में डीसीपी सेंट्रल सोमेन बर्मा, एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा व हजरतगंज इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।








