नगर मजिस्ट्रेट ने कराई मध्यस्तता- सिंचाई विभाग के अधिकारी न पहुँचने पर किसानों में आक्रोश

झाँसी।

अपनी मांगों को लेकर किसानों का धरना किसान रक्षा पार्टी के बैनर तले 10वे दिन भी कचहरी स्थित गांधी उद्धान में प्रारम्भ रहा किसानों के कृषि विभाग कूच करने की सूचना पर पुलिस अधिकारी व नगर मजिस्ट्रेट आंदोलन स्थल पर फोर्स के साथ पहुँचे लेकिन किसानों की जिद के आगे बेबस अधिकारीयो ने कृषि विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर ज्ञापन दिलवाया व मध्यस्तता कर माहौल को शांत कराया वही सिचाई विभाग के अधिकारीयों के न पहुँचने पर किसानों में आक्रोश रहा।

दिल्ली में कृषि विधेयक के विरोध में चल रहे आंदोलन के समर्थन में झाँसी के कचहरी चौराहे स्थित गांधी उद्धान में दसवें दिन धरना जारी रहा दसवें दिन सुरेश कुमार, जाहिर सिंह,काशीराम, बलवान,हरदयाल अनशन पर रहे।इसके अलावा अन्य किसान कृषि विभाग छेत्रीय मांगो को लेकर कूच करने की तैयारी कर रहे थे जिला प्रसाशन को जैसे ही इस बात की जानकारी लगी नगर मजिस्ट्रेट सलिल पटेल व अन्य अधिकारी पुलिस के साथ आंदोलन स्थल पर पहुँचे थे वही कृषि विभाग से डिप्टी डायरेक्टर ए के सिंह ने आंदोलन स्थल पर आकर ज्ञापन लिया व आश्वाशन दिया की उच्चाधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समस्याओं का निराकरण किया जाएगा वही उच्चाधिकारियों के आदेश पर भी सिचाई विभाग से कोई अधिकारी वार्ता करने को नही पहुँचा जिससे किसानों में आक्रोश दिखा किसानों को सम्बोधित करते हुए किसान रक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर विदुआ ने कहा कि किसान अपनी समस्या का समाधान कराए बिना झाँसी से नही लौटेंगे।

कृषि विभाग को अल्टीमेटम दे दिया गया है सिचाई विभाग किसानों से वार्ता के लिए तैयार नही है तो किसान अपने साजो सामान सहित विभाग के दर पर ही डेरा जमाए रहेगा।सिचाई विभाग कूच के लिए तिथित समय किसान तय करेगा धरना स्थल पर आम आदमी पार्टी से अर्चना गुप्ता अरशद अपनी टीम के साथ पहुँचे व किसान आंदोलन लो समर्थन किया।मुदित चिरवारिया,पप्पू पाल, राधा चरण,गोपाल,अमर सिंह,खुपचंद्र,भगवती देवी,जामकली, पुख्खन देवी,रामकुमारी,विद्यादेवी,रजिया बाई,फूलवती सहित सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage