उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता की जनसमस्याएं सुनी

लखनऊ/प्रयागराज।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज रवाना होने से पूर्व अपने आवास 07 कालीदास मार्ग पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये लोगों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना और समस्याओं/शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
उन्होने प्रयागराज स्थित चन्द्रशेखर आजाद गेस्ट हाउस पहुंच कर वहां भी लोगों से सीधे संवाद करते हुये उनकी समस्याएं सुनी तथा सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि लोगों की समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की कोताही क्षम्य नहीं होगी। मौर्य ने जनसुनवाई के साथ-साथ ठंड से बचाव हेतु अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों एवं चैराहों पर अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये लोगों ने उप मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं रखी तथा प्रार्थना पत्र भी दिये। सभी प्रार्थना पत्रों पर सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्ध ढ़ंग से कार्यवाही करने के निर्देश मौर्य ने दिये।







