प्रयागराज माघ मेले में समय से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जायें : केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संगम नगरी प्रयागराज में वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होने अब तक की गयी कार्यवाही/व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

उन्होने समीक्षा बैठक में निर्देश दिये कि कल्पवासियों, साधु-सन्तों व भक्तों के शिविरों में प्रसाधन के अलावा बिजली, पानी आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय, इसके लिये ठोस व प्रभावी कार्ययोजना बनाकर काम किया जाय। उन्होने कहा कि साधु-सन्तो, कल्पवासियों व आमजनों को माघ मेले में किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये।

राज्य सड़क निधि से विभिन्न जनपदों के 05 मार्गों के निर्माण कार्य हेतु 01 करोड़ 45 लाख 85 हजार की धनराशि का आवंटन
उ0प्र0 शासन द्वारा राज्य सड़क निधि से विभिन्न जनपदों के 05 मार्गों के निर्माण कार्यों हेतु रू0 01 करोड़ 45 लाख 85 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इन 05 मार्गों के निर्माण कार्यों हेतु रू0 02 करोड़ 91 लाख 69 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण द्वारा जारी किया गया है।

इन 05 निर्माण कार्यों में जनपद बाराबंकी व गोण्डा में 02-02 कार्य तथा गोरखपुर में 01 कार्य सम्मिलित हैं।

जारी शासनादेश में प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि उक्त कार्य पूर्व में किसी अन्य योजना में स्वीकृत न हो एवं कार्य की द्विरावृत्ति न होने पाये।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।

Related Articles

Back to top button
btnimage